-
Advertisement
First Hand : हिमाचल में आंधी-तूफान के बीच एक की गई जान, कई जगह घरों की उड़ी छतें
धर्मपुर। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रविवार रात आंधी-तूफान के बीच एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मंडी जिला के धर्मपुर (Dharampur in Mandi district) में हुआ। रविवार रात करीब दस बजे के आसपास जब तेज तूफान चलने लगा उस वक्त धर्मपुर में एक शख्स गर्मी से निजात पाने को अपने घर की छत पर सोया हुआ था, तूफान के चलते जैसे ही वह नीचे उतरने लगा तो उसका पांव फिसल गया, जिससे वह नीचे जा गिरा। उसे घायल अवस्था में धर्मपुर स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मंडी रेफर कर दिया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
मंडी पहुंचते ही उसकी मौत हो गई, इस बात को डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल (DSP Sarkaghat Chandrapal) ने पुष्ट किया है। तूफान से इसके अलावा पूरे प्रदेशभर में कई घरों की छतें उड़ने व मकान पर पेड़ गिरने के भी समाचार हैं। कई जगहों पर रात से ही बिजली नहीं है, लीची की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा हैं।


