-
Advertisement
UP से राज्यसभा सांसद बनाने का लालच देकर Dharamshala के तांत्रिक से ठगे 13 लाख रुपए
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला (Dharamshala) के साथ लगती ग्राम पंचायत सराह में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। सराह गांव के तांत्रिक विकास कुमार से एक व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश (UP) से राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) बनाने का लालच देकर 13.25 लाख रुपए ठग लिए। विकास ने धर्मशाला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवा दिया है। आरोपी नीलेश ठकर ओडिशा (उड़ीसा) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सराह गांव के तांत्रिक विकास कुमार को बताया कि उसके संबंध उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ घनिष्ट संबंध हैं और उसने उसे राज्यसभा में सदस्य मनोनीत करवाने का झांसा दिया। इसके चलते तांत्रिक विकास कुमार ने लोक निर्माण विभाग से हाल ही में सेवानिवृत हुए पिता के पैसों से राज्यसभा में सांसद मनोनीत होने के लालच से लाखों रुपए नीलेश के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए।
यह भी पढ़ें: बंजार की श्रीकोट पंचायत प्रधान का पति चरस तस्करी के आरोप में Arrest,चल रहा था फरार
बड़े नेताओं व आला अधिकारियों से थी आरोपी की पहचान
विकास कुमार ने पुलिस को लिखवाई शिकायत में आरोप लगाया कि ओडिशा के रहने वाले नीलेश ठकर की राजनीति में अच्छी पकड़ और बड़े नेताओं व आला अधिकारियों से पहचान थी जिसके चलते वह उसके झांसे में आ गया और उसके बताए बैंक अकाउंट में 13. 25 लाख रुपए ट्रांसफर करवा दिए। रुपए ट्रांसफर होने के साथ ही उसने अपने सारे टेलीफोन व अन्य संपर्क बंद कर लिए हैं। तांत्रिक विकास कुमार सराह गांव में ही तंत्र विद्या का काम करता है। ओडिशा (Odisha) के रहने वाले नीलेश ठकर ने तंत्र की दीक्षा लेने के लिए उससे संपर्क साधा और सिद्धि प्राप्त करने के लिए वह एक माह तक सराह गांव में तांत्रिक विकास के पास ही ठहर कर साधना करने लगा। इसी दौरान उसने तांत्रिक को अपने झांसे में लेकर इस ठगी को अंजाम दिया। धर्मशाला पुलिस स्टेशन के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तांत्रिक विकास कुमार की शिकायत के आधार पर ओडिशा निवासी नीलेश ठकर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीलेश ठकर के मोबाइल फ़ोन की कॉल डिटेल लेने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र प्रेषित किया गया है वहीं बैंक अकाउंट की डिटेल भी जांची जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


