-
Advertisement
Road Accident : टिप्पर से टकराई कार, Himachal के युवक की पंजाब में गई जान
सुंदरनगर। वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हादसों के कारण कई लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं तो कई लोग बुरी तरह से घायल हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ सुंदरनगर के एक युवक के साथ भी हुआ। यह युवक पंजाब में सड़क हादसे (Road Accident) का शिकार हुआ है जिसमें उसकी मौत हो गई। बीती देर शाम राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर श्री किरतपुर साहिब के समीप भरतगढ़ के गांव गरदला में सुंदरनगर निवासी युवक की कार (एचपी- 31डी-3113) दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार टिप्पर के पीछे टकरा गई। हादसे में कार चालक (Car driver) युवक कार के अंदर ही फंस गया। घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोगों ने बड़ी मुश्किल से युवक को कार से बाहर निकाला, लेकिन तक तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
ये भी पढे़ं – Tehran के मेडिकल क्लीनिक में भीषण धमाका, 19 लोगों की गई जान, कई घायल
किसी स्थानीय व्यक्ति ने इस घटना का बनाया और वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर डाल दी। वीडियो हिमाचल प्रदेश में भी वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इस वायरल वीडियो के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के लोगों से इस वाहन और चालक युवक की शिनाख्त की अपील की थी। इस पर युवक की पहचान स्वप्निल शर्मा (28) पुत्र अनिल शर्मा निवासी नजदीक संस्कृत कॉलेज डाकघर पुराना बाजार तहसील सुंदरनगर के तौर पर हुई है। स्वप्निल गुड़गांव में कार्यरत था और अपने घर लौट रहा था। पुलिस चौकी भरतगढ़ के एएसआई केवल कृष्ण ने बताया कि लोगों की सहायता से युवक को सीएचसी भरतगढ़ में पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


