-
Advertisement
एक के बाद एक दो कारों से टकराई Over Speed Bullet, 2 घायल, एक PGI रेफर
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के नेशनल हाईवे 21 (National Highway 21) पर रानीबाई के समीप एक बुलेट और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया जहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बुलेट सवार मंडी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे। ओवरटेक के दौरान बुलेट (एचपी-31बी-7974) पहले नेरचौक की ओर से आ रही एक आल्टो कार (एचपी-65-6471) और इसके बाद एक अन्य कार (एचपी-34सी-9827) से टकरा गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हादसा तेज रफ्तारी (Over speed) के कारण हुआ है। एक घायल युवक दिग्विजय सुंदनगर का निवासी है, वहीं दूसरा घायल अंकित बैजनाथ का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस (Police) ने लापरवाही से बुलेट चलाने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि हादसे में एक घायल का उपचार जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है और एक अन्य को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Una : अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी Car, एक की मौत, एक घायल


