-
Advertisement
Poilce को आते देख फेंका Bag, खोल कर देखा तो निकली 4 किलो Charas
कुल्लू। पुलिस ( Police) का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने गश्त के दौरान डोभी में एक व्यक्ति से 4 किलो 100 ग्राम चरस( Charas) बरामद की है। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार ( Arrest)कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पतलीकूहल पुलिस की टीम फोजल -डोभी सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान फोजल की ओर से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। व्यक्ति की पीठ पर बैग भी था। जब व्यक्ति ने पुलिस के वाहन को सामने से आते देखा तो उसने बैग को पहाड़ी से फेंक दिया। इस पर पुलिस को शक हुआ और व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम विनय कुमार निवासी नाहीं, गुशैणी रोपा बंजार बताया।
ये भी पढ़ेः Una : अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी Car, एक की मौत, एक घायल
पुलिस ने पहाड़ी से बैग को ढूंढ निकाला और तलाशी लेने पर उसके बैग से 4 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।


