-
Advertisement
Corona Breaking: मंडी में West Bengal से लौटा युवक निकला पॉजिटिव
शिमला/मंडी। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) पॉजिटिव का एक नया मामला सामने आया है। यह मंडी जिला से है। यहां पर वेस्ट बंगाल (West Bengal) से लौटा एक 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक खरोह तहसील सरकाघाट का रहने वाला है और होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में था। युवक को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। इस एक मामले के साथ मंडी जिला में कुल आंकड़ा 35 हो गया है। अभी 10 एक्टिव केस हैं। अब तक 23 ठीक हो चुके हैं। मंडी जिला में दो कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: देश में Corona के रिकॉर्ड मामले, 24 घंटे में 24,850 New Case, 6.70 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा
हिमाचल में आंकड़ा 1047 पहुंच चुका है। एक्टिव केस 327 हो गए हैं। अब तक 700 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में 9 की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज अब तक कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक नहीं हुआ है। पिछले कल हिमाचल में 13 नए मामले सामने आए थे और 25 लोग ठीक हुए थे। राहत की बात यह है कि हिमाचल में रिकवरी बढ़ रहा है। अभी यह 66 फीसदी से अधिक हो गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


