-
Advertisement
सिलेंडर से लदे Truck से टकराई Bike, घुघन के युवक की गई जान
ऊना। उपमंडल के धुंधला में ट्रक( Truck) और बाइक( bike) की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत ( Death) होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान बंगाणा उपमंडल के ही घुघन निवासी लखविंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह के रूप में की गई है। पुलिस( Police) ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल ऊना ( Regional Hospital Una) में पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जबकि घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ेः अनियंत्रित Car तीन मर्तबा पलटकर घर के आंगन में पहुंची, College lecturer की गई जान
मिली जानकारी के मुताबिक रजत राणा पुत्र अवतार सिंह रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक लेकर बंगाणा के धुन्दला में जा रहा था। इसी दौरान उसकी टक्कर सामने से बाइक ( एचपी 78-7467) पर आ रहे लखविंद्र सिंह के साथ हो गई, जिसके चलते लखविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। जबकि रीजनल अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


