-
Advertisement
Corona Breaking : मंडी में बीजेपी प्रवक्ता सहित तीन Positive, सिरमौर में भी सात नए केस
मंडी/नाहन। हिमाचल में कोरोन का कहर बढ़ता जा रहा है। मंडी जिला में बीजेपी प्रवक्ता सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए हैं, वहीं सिरमौर से भी देर रात कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार बीजेपी (BJP) का एक प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वहीं बीजेपी का ही एक अन्य पदाधिकारी भी इस संक्रमण का शिकार हुआ है। यह दोनों सराज विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, लेकिन मंडी (Mandi) में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों शाला गांव के उस ड्राइवर के संपर्क में आए थे जो दो दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। उसी के चलते इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे जोकि पॉजिटिव पाए गए हैं। एक व्यक्ति मंडी शहर के पैलेस कालोनी वार्ड में रहता है जबकि दूसरा विश्वकर्मा मंदिर के पास।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में 36 नए मामले, 12 हुए ठीक- एक्टिव केस 561
इन दोनों में फिलहाल कोई लक्षण नहीं हैं। इन्हें ढांगसीधार स्थित कोविड केयर सेंटर में भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह दोनों संक्रमित काफी ज्यादा लोगों के संपर्क में आए हैं और अब इनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, सरकाघाट उपमंडल के भांवला का एक फौजी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति हाल ही में छुट्टियों के चलते अपने घर आया था। सीएमओ मंडी डा. देवेंद्र शर्मा ने तीन नए मामले आने की पुष्टि की है।

कांगड़ा से तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव
कांगड़ा। जिला में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज तीन महिला लाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इन में पंजियाला बारू , बैजनाथ की दिल्ली से लौटी 45 वर्षीय महिला जो पेड क्वारंटाइन थी पाजिचिव पाई गई है। इसके अलावा CSIR IHBT Palampur की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई है। इन में एक 26 वर्षीय महिला भिवानी हरियाणा व दूसरी 23 वर्षीय महिला जहांगीरपुरी दिल्ली की रहने वाली है। इन तीनों को DCCC Baijnath शिफ्ट किया गया है।

चंबा में पुलिस कर्मी व लाहुल में सेना के जवान संक्रमित
चंबा जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमित सेना के जवान के संपर्क में आने से उसके परिवार के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने से एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।प्रदेश के दुर्गम जिला लाहुल- स्पीति के दालंग सेना ट्रांजिट कैंप में एक सैनिक कोरोना पॉजिटिव निकला है। ट्रांजिट कैंप को सील कर दिया गया है। संपर्क में आए अन्य सैनिकों आईसोलेट किया जा रहा है
उधर, जिला सिरमौर (Sirmaur) में बीती देर रात 7 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें 5 गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन और 2 राजगढ़ के हैं। आज के शेष बचे 90 सैंपल्स में 83 कई रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 7 की पॉजिटिव आई है। अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन के 5 लोगों में एक 4 माह का बालक, एक 6 साल की बच्ची और 3 महिलाएं जिनकी उम्र 22, 30 और 57 वर्ष है जबकि राजगढ़ के 52 वर्षीय पुरुष और 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


