-
Advertisement
Rampur में चलती गाड़ी पर गिरा पत्थर, अंदर बैठे थे चार लोग-पढ़ें पूरा मामला
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के प्रवेश द्वार बधाल में एक चलती गाड़ी पर भारी भरकम चट्टान (बड़ा पत्थर) गिर गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे जो इस हादसे में घायल हुए हैं। गनीमत रही कि चट्टान गाड़ी के इंजन पर गिरी। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही ज्यूरी पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Paonta: दो माह पहले दूल्हा बने Bike सवार युवक को तेज रफ्तार Truck ने कुचला, गई जान
मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर के प्रवेश द्वार बधाल में एनएच पर पहाड़ी से चट्टान खिसक कर बोलेरो पर आ गिरी। यह बोलेरा किन्नौर से ज्यूरी की ओर आ रही थी। इस हादसे में सभी घायल तेयाबल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान नरेश कुमार 33, सुरजीत कुमार 37, रजनीश कुमार 34 और रूपी निवासी 30 वर्षीय अजेन्द्र के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी ज्यूरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर रेफर कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

