-
Advertisement
First Hand : सेल्फ क्वारंटाइन में भी काम कर रहे CM Jai Ram, ऑनलाइन शिलान्यास किए
शिमला। सीएमओ (CMO) में एक उप सचिव स्तर के अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आने के बाद मची हलचल के बीच सीएम जयराम ठाकुर सेल्फ क्वारंटाइन में भी काम कर रहे हैं। बुधवार को इस पूरे प्रकरण के बाद सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने स्वयं को सेल्फ क्वारंटाइन (Self-quarantined) करने की बात कही थी। वह सचिवालय से करीब चार बजे तक अपने सरकारी आवास ओकओवर लौट गए थे। उसके बाद रात में उनकी व परिजनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह आज सुबह अपने आवास ओक ओवर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दून विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास (Online foundation laying) करते नजर आए। सीएम जयराम ठाकुर सचिवालय स्थित अपने ऑफिस तो नहीं गए पर उन्होंने अपने सरकारी आवास ओकओवर स्थित ऑफिस से ही काम किया।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: कोरोना की चपेट में Himachal CM Office , सभी कार्यक्रम स्थगित कर लौटे जयराम

याद रहे कि बुधवार को मंडी में पॉजिटिव पाया गया बीजेपी (BJP) का युवा नेता शिमला में सीएम जयराम ठाकुर से मिलने के साथ-साथ उनके दफ्तर व आवास में भी गया था। मंडी में बुधवार को कोरोना के तीन मामले सामने आए थे, इसमें एक बीजेपी का प्रवक्ता है, जो मंडी शहर में पैलेस कॉलोनी का निवासी है। दूसरा पार्टी का पदाधिकारी है, जो विश्वकर्मा मंगवाई का निवासी है। तीसरा कोरोना संक्रमित सरकाघाट भांबला के गुड मझवाड़ी गांव का रहने वाला है, जो 12 जुलाई को दिल्ली से अपने घर लौटा है। यह संक्रमित गृह मंत्रालय (Home Ministry) दिल्ली में बतौर चालक कार्यरत है तथा घर पर होम क्वारंटाइन चल रहा है। मामला सीएम दफ्तर (CM Office) तक पहुंचने के बाद प्रशासन सभी की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगाल रहा है। कहा जा रहा है कि पैलेस कालोनी के बीजेपी नेता शिमला में बड़े नेताओं से मिलने गए थे। यह दोनों सराज विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, लेकिन मंडी में ही रहते हैं। दोनों शाला गांव के उस ड्राइवर के संपर्क में आए थे, जो दो दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। दोनों में फिलहाल कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें ढांगसीधार स्थित कोविड केयर सेंटर में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: सीएम जयराम समेत परिवार के 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई


