-
Advertisement
कोविड-19 का Sample Chamber गोहर अस्पताल में स्थापित, कल से लिए जाएंगे सैंपल
गोहर। कोविड-19 के सैंपल चैंबर (Sample Chamber) को आज जिला मंडी के गोहर अस्पताल में स्थापित कर दिया गया है। इसके स्थापित होने से यहीं पर कोरोना (Corona) के सैंपल लिए जा सकेंगे। इससे पहले क्वारंटाइन किए गए लोंगो की सैंपलिंग के लिए मोबाइल वैन एकमात्र साधन था लेकिन अब सैंपलिंग चैंबर के स्थापित होने से गोहर अस्पताल में कोरोना की टेस्टिंग हो सकेगी। इसके साथ ही सिविल अस्पताल गोहर (Civil Hospital Gohar) की टीमें सैम्पलिंग वैन से भी सैंपल लिए जाने का काम पहले की तरह करती रहेंगी। सिविल अस्पताल गोहर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप शर्मा ने बताया कि जो भी मरीज उपचार के लिए आएगा अगर किसी को जुकाम, बुखार या खांसी के लक्षण पाए ताजे हैं तो उनका यहीं पर कोरोना टेस्ट लिया जाएगा। यह सुविधा शुक्रवार यानी कल से सिविल अस्पताल गोहर में शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: IIT Delhi ने बनाई कोरोना टेस्टिंग किट, सिर्फ तीन घंटे में निकालेगी Result

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

