-
Advertisement
इस साल NIT में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में 75% अंक की अनिवार्यता हटी; HRD मंत्री ने की घोषणा
नई दिल्ली। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank) ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना महामारी के चलते विभिन्न बोर्डों द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा को आंशिक रूप से रद्द करने की वजह से इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने प्रवेश मानदंडों में छूट देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनआईटी एवं केंद्र द्वारा सहायता प्राप्त अन्य तकनीकी संस्थानों में इस साल प्रवेश के लिए सेंट्रल सीट ऐलोकेशन बोर्ड योग्यता में ढील दे रहा है। जेईई मेन 2020 के सफल अभ्यर्थियों के लिए केवल 12वीं कक्षा में पास होना पर्याप्त होगा। आमतौर पर 12वीं (या समान) बोर्ड परीक्षा में कम-से-कम 75% अंक आवश्यक होते हैं।
टॉप 20 परसेंटाइल की अनिवार्यता भी खत्म की गई
https://twitter.com/DrRPNishank/status/1286234180439818244
रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मौजूदा हालात को देखते हुए सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) ने एनआईटी व देश के अन्य सभी केंद्रीय सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में एडमिशन क्राइटीरिया में राहत दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे बताया कि इस साल जेईई मेन में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इन संस्थानों में एडमिशन पाने के लिए कक्षा 12वीं में सिर्फ उत्तीर्ण होना होगा।
यह भी पढ़ें: HPBOSE ने D.El.Ed CET परीक्षा की Answer Key हटाई, दोबारा होगी अपलोड
जेईई मेन रैंक के अलावा सिर्फ 12वीं का पास सर्टिफिकेट जरूरी होगा। न्यूनतम 75 फीसदी अंक या टॉप 20 परसेंटाइल की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। बता दें कि कोरोना वारयस के बढ़ते संक्रमण के कारण इस साल अप्रैल में होने वाली जेईई मेन परीक्षा दो बार स्थगित की जा चुकी है। वर्तमान में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षा 1 से 6 सितंबर 2020 के बीच होनी है। इससे पहले ही मंत्रालय आईआईटी में भी प्रवेश मानदंडों में छूट देने का निर्णय कर चुका है। आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस पास किए ऐसे छात्र जिन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है, वे दाखिला लेने के पात्र होंगे और उन्हें मिले अंकों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

