-
Advertisement
बड़ी खबर: इन पंचायतों सहित हिमाचल- पंजाब सीमा क्षेत्र में लगाया Curfew
ऊना। जिला में पिछले कल एक साथ आए कोरोना (Corona) के 26 मामलों के बाद जिला प्रशासन ने ऊना (Una) उपमंडल की पांच ग्राम पंचायतों सहित मैहतपुर बाजार में संपूर्ण कर्फ्यू (Curfew) के आदेश जारी कर दिए हैं। आज रात (मंगलवार) 8 बजे से इन क्षेत्रों में कर्फ्यू के नियम लागू हो जाएंगे और 9 अगस्त (रविवार) सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में एक्टिव केस फाइंडिंग (Active Case Finding) मुहिम भी छेड़ी जाएगी। डीसी ऊना संदीप कुमार (DC Una Sandeep Kumar) ने कहा कि भटोली गांव में एक ही परिवार के 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि लोगों ने कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: Unlock-3 की गाइडलाइंस जारी: नाइट कर्फ्यू हटा, जिम को खोलने की अनुमति, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में 29 नए मामले, चार जिलों में 11 पॉजिटिव हुए ठीक
जिला ऊना के उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायतों भटोली, जखेड़ा, बनगढ़, मैहतपुर और देहलां के अलावा देहलां से लेकर हिमाचल-पंजाब की सीमा पर स्थित मैहतपुर-कलसेहड़ा तक पूर्णतया कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। जिला ऊना में सोमवार देर रात इस क्षेत्र से सामने आए कोरोना के ज्यादा मामलों के बाद यह सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में आज रात 8 बजे से कर्फ्यू लागू हो जाएगा और 9 अगस्त सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीँ, डीसी ऊना संदीप कुमार ने कहा कि इसके साथ ही इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जाएगा। डीसी ऊना ने बताया कि प्रशासन द्वारा कुछ दिनों में ही सामने आए इस क्षेत्र के करीब दो दर्जन पॉजिटिव (Positive) मामलों के संपर्क में आए लोगों की भी कोविड जांच की जाएगी, ताकि जिला में कोरोना को फैलने से रोका जा सके।


