-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 29 नए मामले, चार जिलों में 11 पॉजिटिव हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 29 नए मामले सामने आए हैं। इसमें बिलासपुर में 14, मंडी (Mandi) में सात, चंबा (Chamba), कुल्लू, शिमला व सिरमौर में दो-दो मामले आए हैं। वहीं, प्रदेश के चार जिलों में 11 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें चंबा, सिरमौर (Sirmaur) व सोलन में तीन-तीन व शिमला में दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इन नए मामलों के साथ हिमाचल में कुल आंकड़ा 2847 हो गया है। अभी 1138 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1673 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा 12 ही है।
यह भी पढ़ें: कुल्लू में महिला-पुरुष Corona Positive,16 लोगों के साथ कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगाल किया क्वारंटाइन

हिमाचल में आज अब तक 1396 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 274 नेगेटिव रहे हैं। 1122 की जांच जारी है। आज के सैंपल में कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश अब तक 1 लाख 52 हजार 961 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें से 1 लाख 48 हजार 683 नेगेटिव रहे हैं। 2847 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 1431 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 309 सैंपल पिछले कल के पेंडिंग भी शामिल हैं। अभी तक एक्टिव 1138 मामलों में कोई भी गंभीर या वेंटिलेटर पर नहीं है।

जिला कुल्लू में दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले (Corona positive cases) सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू का एक युवक और एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री ली गई है, जिनमें से अभी तक 16 प्राइमरी कॉन्टेक्ट को क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह दोनों और किस-किस के संपर्क में आए हैं इसको लेकर छानबीन चल रही है। बताया जा रहा है कि महिला कुल्लू जिला की मणिकर्ण क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि युवक सैंज घाटी का रहने वाला है। लिहाजा दोनों को आयुर्वेदिक अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में लाया गया है, वहीं पर इनका उपचार होगा।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


