-
Advertisement
Chamba में हादसा: आसमानी बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत; 2 लापता
चंबा। एक तरफ हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इस बीच प्रकृति ने भी लोगों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस फेहरिस्त में प्रदेश के चंबा (Chamba) जिले में स्थित साहो क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां पर आसमानी बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत कुल तीन लोगों की मौत (Death) हो गई। वहीं, इन लोगों के साथ मौके पर मौजूद दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चंबा जिले से करीब 32 किलोमीटर दूर रसोट जंगल में पेश आया।
यह भी पढ़ें: व्यक्ति ने तोड़ा फोर व्हीलर का शीशा, Driver से की मारपीट; जाति सूचक शब्द भी कहे- मामला दर्ज
मरने वालो में एक का नाम जरमो पुत्र प्रलाद्ध और उसका बेटा पवन और पपू पुत्र देसो है। ये तीनों ही गांव नियोला पंचायत पलीयुर के रहने वाले थे। ये सभी लोग रसोट जंगल में अपनी भेड़ बकरियों को चराने गए हुए थे। इस दौरान इन पर आसमानी आफत टूट पड़ी। यह घटना आज शाम के बीच हुई बताई जा रही है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, लापता चल रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group


