-
Advertisement
किन्नौर में ठियोग की महिला से चरस बरामद, Arrest- जमानत पर रिहा
रिकांगपिओ। जिला किन्नौर (Kinnaur) के पुलिस थाना रिकांगपिओ की पुलिस (Police) टीम ने एक महिला के कब्जे से 30 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस टीम काशंग खड्ड के पास आने जाने वाले वाहनों व संदिग्ध लोगों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक महिला पैदल चलती हुई ठोपन से पंगी की तरफ आई। संदेह होने पर उसे चैकिंग के लिए रोका गया। पूछने पर महिला ने अपना नाम सोनम निवासी ठियोग (Theog), जिला शिमला (Shimla) बतलाया। तलाशी के दौरान महिला के हाथ में पकड़े लिफाफे के अंदर से 30 ग्राम चरस (Charas) बरामद की गई।
यह भी पढ़ें: Kullu: पतलीकूहल में 850 ग्राम चरस सहित व्यक्ति गिरफ्तार

सोनम द्वारा इस प्रकार अवैध रूप से चरस अपने कब्जे में रखने पर इसके विरूद्ध थाना रिकांगपिओ में मामला दर्ज किया गया है। महिला को गिरफ्तार (Arrest) करने के बाद जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। एसपी किन्नौर एसआर राणा (SP Kinnaur SR Rana) ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


