-
Advertisement
हमीरपुर में BJP की बैठक से पहले धूमल से मिल आए सुरेश कश्यप
हमीरपुर। बीजेपी (BJP) के नए बने प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में मुलाकात की। हालांकि, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सुरेश कश्यप पहली बार पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल मिले, लेकिन यह मुलाकात इस मायने में भी अहम मानी जा सकती है कि 9 अगस्त को हमीरपुर (Hamirpur) में बीजेपी की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप शिरकत करेंगे। ऐसे में सुरेश कश्यप की पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से यह मुलाकात खास मायने रखती है। हालांकि, जिला बीजेपी के पास अधिकारिक रूप से बैठक की सूचना अभी नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: सुरेश कश्यप ने संभाली “कुर्सी ” सीएम Jai Ram पुष्पगुच्छ लेकर रहे साथ-साथ

यह मुलाकात इतनी गोपनीय थी कि मीडिया को तो छोड़ो हमीरपुर के कई बीजेपी नेताओं को इसकी सूचना नहीं थी। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) आवास से फोटो जारी होने के बाद इस बात का पता चला। अब ऐसा कोरोना महामारी के चलते किया गया है या फिर और कारण है, इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि हमीरपुर में बीजेपी की प्रस्तावित बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा सकती है। प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद सत्ता परिवर्तन के चलते हमीरपुर जिला इस वक्त हाशिए पर है। अंदरखाते इस बात का मलाल हमीरपुर के बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी है। कोरोना के चलते इस बैठक में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के हिस्सा लेने की संभावना काफी कम है। गौरतलब है कि इससे पहले वन मंत्री राकेश पठानिया व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


