-
Advertisement
ऊना विजिलेंस के चार कर्मचारी Corona पॉजिटिव, चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात कांगड़ा का होमगार्ड भी संक्रमित
Last Updated on August 7, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज भी कोरोना (Corona) मामलों का आंकड़ा 100 के पार हुआ है। आज 103 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसमें ऊना जिला में विजिलेंस के चार कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। सोलन (Solan) में 36, सिरमौर में 15, चंबा (Chamba) में 13, कांगड़ा में 12, शिमला और ऊना में 8-8, कुल्लू (Kullu) में 6, बिलासपुर में चार और मंडी में एक मामला आया है। वहीं, आज 89 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सोलन में 25, कांगड़ा जिला में 15, शिमला (Shimla) में 13, सिरमौर में 12, मंडी में 10, कुल्लू में 6, ऊना में पांच, किन्नौर में दो व बिलासपुर में एक ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 3150 पहुंच गया है। अभी 1156 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1958 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 2722 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 1906 नेगेटिव रहे हैं। 782 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 34 पॉजिटिव केस हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में रिकवरी रेट 62 फीसदी से अधिक, अब तक 1901 हुए ठीक
सोलन जिला से सबसे अधिक 36 मामले आए हैं। इसमें सोलन से 11 मामले सामने आए हैं। इसमें सात प्रदेश के बाहर से आए लोग हैं, जोकि क्वारंटाइन में थे। साथ ही चार पहले पाॅजिटिव आए मामले के सीधे संपर्क वाले हैं। परवाणू से तीन मामले सामने आए हैं। इसमें एक बाहर से आया व्यक्ति शामिल है। जोकि क्वारंटाइन में था। साथ ही एक आईएलआई (ILI) लक्षण वाला पाॅजिटिव आया है। एक पुलिस स्टेशन से है। बीबीएन (BBN) से कुल 18 मामले आए हैं। इसमें बद्दी से 16 और नालागढ़ से दो मामले हैं। बद्दी में 14 पहले पाॅजिटिव आए मामले के सीधे संपर्क वाले हैं। दो शिवालिक नगर से आईएलआई लक्षण वाले हैं। नालागढ़ में मलकूमाजरा से एक व पंजेहरा से एक मामला है।
कांगड़ा जिला में 12 नए मामले और 15 हुए ठीक
कांगड़ा जिला में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 9 आर्मी जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। बणी परागपुर का 42 वर्षीय व्यक्ति पाॅजिटिव पाया गया है। इस व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। यह होमगार्ड का जवान है और चिंतपूर्णी में तैनात है। तहसील देहरा के लग बलयाणा का 22 वर्षीय आर्मी जवान पाॅजिटिव पाया गया है। यह 22 जुलाई को दिल्ली से आया है। तहसील जवाली के गांव चबुआन का 46 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह जवान 28 अगस्त को नागालैंड से लौटा है। गनौर तहसील फतेहपुर का 43 साल का आर्मी जवान भी पाॅजिटिव पाया गया है। यह 2 अगस्त को भोपाल से आया है। भगवाल पोस्ट ऑफिस भरमाड़ तहसील फतेहपुर का 42 वर्षीय आर्मी जवान भी पाॅजिटिव आया है। यह रूड़की से आया है। भाब तहसील फतेहपुर का 22 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 22 अगस्त को दिल्ली से लौटा है। बतराहण तहसील फतेहपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित निकला है। यह लुधियाना से आया है। तहसील पालमपुर के गांव बोधल का 36 साल का आर्मी जवान भी पाॅजिटिव पाया गया है। यह 2 अगस्त को दिल्ली से लौटा है। कमलेहर तहसील पालमपुर का 52 वर्षीय आर्मी जवान पाॅजिटिव पाया गया है। यह 1 अगस्त को दिल्ली से आया है। जरोट तहसील जवाली का भी 32 साल का आर्मी जवान पाॅजिटिव पाया गया है। यह जवान 1 अगस्त को दिल्ली से आया है। धंलू नगरोटा बगवां का 27 वर्षीय युवक पाॅजिटिव पाया गया है। यह 30 अगस्त को गुरुग्राम से आया है। कलेड़ तहसील नगरोटा बगवां का 21 साल का आर्मी जवान भी पाॅजिटिव पाया गया है। यह महाराष्ट्र से आया है।
वहीं, 15 कोरोना पाॅजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें 40, 37, 25, 40, 65, 22, 21व 25 के पुरूष शामिल हैं। वहीं, 25 वर्षीय युवती, 7 साल की बच्ची, 22 साल की युवती, 36 वर्षीय युवक व 31 वर्षीय युवक भी कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। वहीं, 45 और 22 वर्षीय पुरुष भी ठीक हुए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन यह होम आइसोलेशन में रहेंगे। नए मामले आने और 13 के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
ऊना में विजिलेंस चार कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव
ऊना में कोविड जांच को भेजे गए 254 सैंपल में से 08 पॉजिटिव पाए गए हैं। 243 नेगेटिव, 03 रिजेक्ट व 06 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 01 पोजिटिव, 5 नेगेटिव पाए गए हैं। पहले दो पोजिटिव जिला सोलन के बद्दी के हैं, जिसमें 35 साल की महिला और उसका 10 साल का बेटा पॉजिटिव है। यह बद्दी से ऊना लौटे हैं। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में आइसोलेट किया गया है वहीं चार ऊना विजिलेंस विभाग के कर्मचारी हैं, जिनकी आयु 43, 51, 52 और 56 साल है। इसी कार्यालय से एक सब इंस्पेक्टर पंजाब के खरड़ में पॉजिटिव आया था। 7वां पॉजिटिव उपमंडल ऊना के गांव देहला लोअर का 40 वर्षीय व्यक्ति है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। वहीं, आठवां पॉजिटिव हरोली उपमंडल के गांव भदसाली का है।
कोविड सैंपल देने के बाद मंदिर ड्यूटी पर पहुंच गया होमगार्ड जवान
प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना ने अब मंदिरों में भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को मां चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात 35 वर्षीय होमगार्ड जवान पॉजिटिव आया है। कोरोना की रिपोर्ट आने के दौरान जवान ड्यूटी पर ही तैनात था। इसकी पुष्टि चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने की। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट के बाद से पूरे मंदिर में दहशत फैल गई और तुरंत ही पूरे मंदिर को सैनिटाइज करवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक जिला कांगड़ा के परागपुर के बणी गांव का रहने वाला होमगार्ड जवान इन दिनों चिंतपूर्णी मंदिर के गार्द में ड्यूटी दे रहा हैं। वीरवार को तबीयत बिगड़ने के चलते धर्मशाला गया हुआ था, जहां पर मलेरिया की शिकायत मिली। इस दौरान होमगार्ड जवान का कोविड-19 टेस्ट का सैंपल भी लिया गया। सैंपल देने के बाद जवान पुन: ड्यूटी पर तैनात हो गया। शुक्रवार देर शाम जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही मंदिर में दहशत फैल गई। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि एक होमगार्ड जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे हरोली स्थित डीसीसी खड्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जवान के संपर्क में आए अन्य जवानों को होम क्वांरटाइन के निर्देश दिए गए हैं।
बिलासपुर में पुलिस कर्मी सहित चार संक्रमित
जिला बिलासपुर में चार और मामले पॉजिटिव आए हैं, जिनमें एक 39 वर्षीय पुलिस कर्मी संक्रमित पाया गया है, जिसे की लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस श्री नैना देवी में क्वारंटाइन किया गया था। यह तहसील सुंदरनगर जिला मंडी का रहने वाला है। जबकि दूसरा 29 वर्षीय युवक जोकि लेह लद्दाख से 26 जुलाई को आया था पॉजिटिव पाया गया है। युवक होम क्वारंटाइन है। यह गांव विजयपुर तहसील झंडूता का रहने वाला है। जबलपुर से चार अगस्त को आया 33 साल का युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह भी होम क्वारंटाइन में था। यह गांव बेरी चौक तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर का रहने वाला हैं। गांव समोह तहसील झंडूता बिलासपुर का 35 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया था। डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इन सभी लोगों को कोविड अस्पताल चांदपुर लाया जा रहा है।
चंबा में एक मोहल्ले में 9 कोरोना पॉजिटिव
जिला चंबा में कोरोना (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को चंबा (Chamba) में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि जिला मुख्यालय के एक ही मोहल्ले से दो दर्जन से ज्यादा पॉजिटिव आए हैं जिससे यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा सामने आया है। ताजा सैंपल रिपोर्ट के अनुसार धड़ोग मोहल्ला से 9 लोग पॉज़िटिव (Positive) पाए गए हैं। संक्रमित लोगों में 42, 40, 65, 42, 67 तथा 64 वर्षीय पुरुष तथा 40 व 59 वर्षीय महिला शामिल हैं। एक संक्रमण का मामला सामने आने के बाद इस मोहल्ले में 16 मामले तो अब फिर से 9 नए मामले यहीं से आए हैं। इसी मोहल्ले में 25 मामले हो चुके हैं। इसके अलावा एनएचपीसी-2 कॉलोनी में रहने वाले सुरक्षा कर्मी की कर्नाटक से लौटी 15 वर्षीय बेटी तथा डलहौजी कैंट में लेह ड्यूटी कर आया एक सैनिक शामिल है। इसके अलावा एनएचपीसी-2 कॉलोनी में रहने वाले सुरक्षा कर्मी की कर्नाटक से लौटी 15 वर्षीय बेटी तथा डलहौजी कैंट में लेह ड्यूटी कर आया एक सैनिक शामिल है। चौगान वार्ड से दो मामले आए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page