-
Advertisement
Online मंगवाया साढ़े 17 हजार का Mobile, पार्सल खोला तो निकला साबुन
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला में एक ऑनलाइन शापिंग कंपनी से मोबाइल फोन (Mobile Phone) मंगवाना एक युवती को महंगा पड़ गया। युवती को मोबाइल की जगह दो साबुन (soap) की टिकिया मिलीं। युवती को करीब 18 हजार की चपत लगी है। युवती ने इसकी शिकायत कंपनी के हेल्पलाइन नंबर और पुलिस में की है। मामला राजधानी शिमला (Shimla) के कालीबाड़ी क्षेत्र का है। अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि उसने 30 जुलाई को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी (Online Shopping Company) से एक मोबाइल फोन आर्डर किया था। जिसकी कीमत 17 हजार 500 रुपये थी। युवती ने बताया कि उसने पैसों का भुगतान ऑनलाइन मोबाइल फोन आर्डर करते समय ही कर दिया था। फोन की डिलीवरी चार अगस्त को बताई गई थी। लेकिन सामान की डिलीवरी (Delivery) आज शुक्रवार को की गई।
यह भी पढ़ें: ठियोग में Car के खाई में गिरने से एक की मौत, कोटखाई में Hamirpur निवासी घायल

शुक्रवार को कंपनी का डिलीवरी वॉय पार्सल लेकर उनके घर पहुंचा। युवती ने जब पार्सल खोला तो उसके पैरों तलें जमीन खिसक गई। बाक्स में फोन की जगह एक चार्जर और बर्तन धोने के दो साबुन थे। युवती ने संबंधित मामले की शिकायत (Complaint) ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को फोन और ई-मेल के माध्यम से की। युवती ने बताया कि सामान की डिलीवरी चार अगस्त को बताई गई थी, लेकिन पार्सल निर्धारित तिथि के तीन दिन बाद मिला। युवती ने बताया कि दो अगस्त को पार्सल बंगलुरु से डिस्पैच हुआ। तीन अगस्त को सुबह एक बजे पार्सल दिल्ली, चार अगस्त की सुबह 10 बजे गुड़गांव, पांच अगस्त को सुबह चार बजे लुधियाना और छह अगस्त की सुबह एक बजे पार्सल शिमला पहुंचा। इसी बीच डिलीवरी बॉय ने सात अगस्त को दोपहर करीब साढ़े बाहर बजे पार्सल उसे डिलीवर किया।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


