-
Advertisement
अंधेरे में घर से निकली महिला, परिजनों ने खोजा तो जल शक्ति विभाग के टैंक में मिला शव
ऊना। उपमंडल की ग्राम पंचायत जबेहड़ के गांव मझार में एक महिला की जल शक्ति विभाग( Jal shakti Department) के पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या( Suicide) कर ली है। मृतका की पहचान इंदु वाला पत्नी विनोद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला रात करीब साढ़े दस बजे घर से कहीं चली गई। इसके चलते उसके ससुराल वालों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब डेढ़ बजे जब वे उसे ढूंढते हुए घर से थोड़ी दूर ही स्थित जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक के पास पहुंचे तो वे महिला को औंधे मुंह पानी में पड़े हुए देखकर दंग रह गए और उन्होंने शोर मचाया।
ये भी पढ़ेः अंब में एक उद्योग में लगी Fire, लाखों का जल गया सामान
इसपर स्थानीय लोग उनका छोर सुनकर मौके पर पहुंचे और महिला को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मझार निवासी एक महिला का शव पानी के टैंक में मिला है। महिला के मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


