-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः हिमाचल में Corona से 13वीं मौत, हमीरपुर के बुजुर्ग ने तोड़ा दम
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 13वीं मौत हो गई है। हमीरपुर (Hamirpur) जिला निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग ने आज रात साढ़े 9 बजे मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) में दम तोड़ दिया। यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था और हमीरपुर में ही उपचाराधीन था। 28 जुलाई को तबीयत खराब होने के चलते इन्हें लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में शिफ्ट किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी जूझ रहा था। आज तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां इन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: हिमाचल में बना रिकॉर्ड, अब तक नहीं हुआ है ऐसा- जरूर पढ़ें खबर, मिलेगी राहत
बता दें कि प्रदेश में कोरोना के कारण यह 13वीं मौत है। डीसी मंडी (DC Mandi) ऋग्वेद ठाकुर ने बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है। कल मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कारण जितनी भी मौतें हुई हैं वह सभी अन्य प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और जिनका इम्युन सिस्टम ठीक है उन्हें कोरोना नुकसान नहीं पहुंचा रहा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


