-
Advertisement
करुणामूलक आधार पर नौकरी में हटे आय का दायरा, Jai Ram से मिला प्रतिनिधिमंडल
पालमपुर। करुणामूलक आधार (Compassionate Grounds) पर नौकरी के मामले में एक प्रतिनिधिमंडल सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को एक ज्ञापन सौंपा। सीएम जयराम ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे ज्ञापन की समीक्षा करने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अजय कुमार, शुभम महंत, राजीव कुमार, मदन लाल, सुमित कुमार, अक्षय कुमार, राजीव कुमार व शेखर आदि ने बताया कि ज्ञापन में करुणामूलक के आधार पर दी जाने वाली नौकरियों में आय का दायरा हटाए जाने की मांग की है। पेंशन (Pension) व अन्य भत्तों को सालाना इनकम में ना जोड़े जाने और 5 फीसदी कोटे की शर्त को पूर्ण रूप से हटाने की भी मांग की गई है। साथ ही जिन आश्रितों की उम्र निकल चुकी है, उन सभी को एक मुश्त मुआवजा दिया जाए। आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में नौकरियां दी जाएं। उन्होंने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया और कहा कि ज्ञापन की जल्द ही समीक्षा कर उचित कार्रवाई करेंगे।
ये भी पढ़ें: जयराम की बड़ी बात- Himachal के एक लाख कर्मचारियों को जल्द मिलेंगे केंद्र के लाभ
बता दें कि करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरी देने के मामलों पर अभी सरकार कोई अंतिम फैसला नहीं ले पाई है। जबकि सरकार के पास विभिन्न विभागों में करुणामूलक के करीब 5000 लंबित मामले हैं। प्रभावित परिवार करीब 15 साल से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। कई विभागों में कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु होने के बाद आश्रित परिवार की महिला ने बच्चे छोटे होने के कारण नौकरी नहीं की थी, जब बच्चे नौकरी योग्य हुए तो उन्हें नौकरी के लिए अब धक्के खाने पड़ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने करुणामूलक आधार पर नौकरी के मामले में एक बड़ा फैसला लेते हुए जेओए आईटी (JOA IT) में भी रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। कैबिनेट (Cabinet) ने तृतीय श्रेणी के लिए करुणामूलक आधार पर नौकरी के नियमों में बदलाव की मंजूरी देते हुए जेओए को भी इसमें जोड़ दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


