-
Advertisement
Kangra: जंगल में मिला हैंड ग्रेनेड, इलाका सील- बम निरोधक दस्ता बुलाया
इंदौरा। जिला कांगड़ा (Kangra) के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भदरोआ के जंगल से रविवार को हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर इसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते से संपर्क साधा है। रविवार दोपहर को स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि भदरोआ के जंगल में एक ग्रेनेड पड़ा हुआ है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस स्टेशन डमटाल की पुलिस मौका पर पहुंची है। पुलिस (Police) द्वारा ग्रेनेड का दूर से ही निरीक्षण किया। पुलिस ने इसे ध्वस्त करने के लिए बम निरोधक दस्ते से संपर्क साधा है। स्थानीय पुलिस ने इस क्षेत्र को सील कर दिया है। एएसपी दिनेश कुमार (ASP Dinesh Kumar) ने बताया कि भदरोआ के जंगल में हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों दवारा पुलिस स्टेशन डमटाल को मिली। जिस पर क्षेत्र को सील कर सेना के बम निरोधक दस्ते से संपर्क साधा गया है।
यह भी पढ़ें: Punjab: मछली पकड़ रहे युवकों के कांटे में फंस गया राकेट लॉन्चर; बम निरोधक दस्ते ने किया डी-फ्यूज


