-
Advertisement
हिमाचल में कोरोना से 14वीं मौत, बुजुर्ग मृत्यु के बाद जांच में निकला Corona Positive
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 14वीं मौत हो गई है। मंडी (Mandi) शहर के रामनगर वॉर्ड निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने बीती रात को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज नेरचौक (Nerchowk Hospital) में दम तोड़ दिया। हालांकि यह व्यक्ति मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित था और बीते दो दिनों से जोनल हॉस्पिटल मंडी (Zonal Hospital Mandi) के मेडिकल वॉर्ड में उपचाराधीन था। बीती रात को जब इसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो इसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक शिफ्ट किया गया।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः हिमाचल में Corona से 13वीं मौत, हमीरपुर के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

रात 11 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के बाद देर रात साढ़े 3 बजे इनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर मृतक का सैंपल (Sample) ले लिया था जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव (Report Positive) पाई गई है। शव अभी तक मेडिकल कॉलेज नेरचौक में ही रखा गया है। अब इस शव का नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एमएस डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। वहीं दूसरी तरफ जोनल हॉस्पिटल मंडी के मेडिकल वॉर्ड को सील करके उसे सैनिटाइज (Sanitize) करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जो-जो स्टाफ इस मरीज के संपर्क में आया था उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। जल्द ही इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


