-
Advertisement
Kinnaur की केरग खड्ड में आई बाढ़ से पुल बहा, सड़क मार्ग हुआ अवरुद्ध
रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के दुर्गम जिला किन्नौर (Kinnaur) में बाढ़ आने से खासा नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते इस जिला के अक्पा के पास केरग खड्ड में बाढ़ आने से एनएच (NH) पर बना एक पुल बह गया है, इसके चलते सड़क मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है। पुल बह जाने के चलते स्कीबा व आसपास की दो दर्जन पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। इसके अलावा सेब के बागीचों को भी नुकसान पहुंचा है। इस खड्ड में पिछले वर्ष भी इसी तरह बाढ़ आई थी।
ये भी पढ़ेः Himachal के Kinnaur में फटा बादल : चोलिंग आर्मी हेलीपैड पर घुसा मलबा

जाहिर है कि किन्नौर जिले की मीरु पंचायत के रूनांग में बादल फटने से पिछले दिनों भारी तबाही मची थी। इस बाढ़ से सेब के बागीचे तबाह हो गए थे और लोगों के खेत व खलिहानों में पानी घुस गया था। इतना ही नहीं चोलिंग स्थित आर्मी के हेलीपैड पर भी बाढ़ का मलबा आ गया था। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, डीसी शिमला अमित कश्यप ने बताया कि बुधवार को नाथपा डैम से 1500 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा जिससे सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सतलुज नदी के किनारे ना जाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


