-
Advertisement
First Hand: मानकोटिया के आरोपों पर खिल गई राजनीतिक जमीन, Sarveen क्या-क्या नहीं बोली
धर्मशाला। कभी कांग्रेसी रहे मेजर विजय सिंह मानकोटिया (Major Vijay Singh Mankotia) के जयराम कैबिनेट के एक सहयोगी पर जमीन संबंधी खरीद-फरोख्त (Land Purchase Issue) के मामले में लगाए गए आरोपों के बाद आज पहली मर्तबा सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी (Sarveen Chaudhary) ने अपना पक्ष सामने रखा। हालांकि,मानकोटिया ने अपने आरोपों में उनका कहीं नाम नहीं लिया था। फिर भी वह सफाई देने के लिए सामने आईं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले तो पूर्व मंत्री यह बताएं कि उन्होंने जमीन खरीद की जो जानकारी मीडिया के समक्ष रखी है उनका सोर्स क्या था। क्या उन्होने यह जानकारी आरटीआई (RTI) से ली है या ऑनलाइन मिली है या फिर वीरभद्र सिंह की सीडी की तरह कोई उनको दरवाजे पर छोड़ गया है।
यह भी पढ़ें: Mankotia ने जयराम कैबिनेट के एक मंत्री पर लगाए भूमि सौदे के आरोप
सरवीण चौधरी ने कहा कि उन्होंने या फिर उनको परिवार वालों ने जो भी जमीन खरीदी है उसका पूरा ब्योरा उनके पास है और नामाकंन दाखिल करते समय इस बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। उनके परिवार वालों के भूमि खरीदने के मामले में नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। यह जमीन यूज के लिए खरीदी है कोई मुनाफा कमाने के लिए नहीं। दूसरा मानकोटिया यह बताने का कष्ट करें कि भू-माफिया की परिभाषा क्या है। उन्होंने कहा कि मानकोटिया के इतिहास के बारे में सभी जानते हैं। सरवीण ने पूछा- राजस्थान होशियारपुर, हिमाचल में जो जमीन मानकोटिया ने बेची है क्या उसका टैक्स भरा है। उन्होंने करोड़ों खर्च करके त्यारा में अपना घर बनवाया है और उसे होम स्टे में रजिटर करवाया है। इतना ही नहीं भनाला में एक व्यक्ति को बहला-फुसला कर राजीव गांधी ट्रस्ट बनाने के नाम 15 कनाल जमीन 3 लाख में खरीदी और बाद में 5 लाख में बेच दी। क्या इसमें नियम लागू नहीं होते।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


