-
Advertisement
हिमाचल में BJP Leaders के Corona संक्रमित होने का ये रहा कारण, करें क्लिक
धर्मशाला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur)का हनुमान बनने जा रहे वन मंत्री (Forest Minister) राकेश पठानिया ने कहा है कि अगर इस संकट की घड़ी में बीजेपी के लोग कोरोना संक्रमित (Corona infected) हो रहे हैं तो उसका कारण है कि वह सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसका ये मतलब नहीं है कि वह कोरोना फैला रहे हैं। पठानिया ने ये बात आज धर्मशाला में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) के आरोपों के जवाब में कही।
ये भी पढ़ेः नेता प्रतिपक्ष मुकेश बोले कुछ ऐसा,सबसे लापरवाह सरकार
पठानिया ने (Rakesh Pathania) पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज जरूरत इस कोरोना से एकजुट होकर लड़ने की है,मुकेश ना जाने किस तरह का प्रमाण पत्र चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश की बातों से लगता है कि वह घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। याद रहे कि बीते कल मुकेश ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

पठानिया ने मुकेश पर आरोप लगाते हुए कहते है कि कांग्रेस के नेता आज किस स्तर की राजनीति कर रहे है, जिसे देखकर शर्म आती है। कोरोना के इस दौर में मिलकर काम करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के नेता आज सिर्फ राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का ये कहना कि बीजेपी के नेता कोरोना फैला रहे है बड़ी शर्म की बात है। जबकि सच्चाई ये है कि बीजेपी के नेता जनता के लिए काम कर रहे है ऐसे में कई लोग इससे संक्रमित हुए है । उन्होंने यह भी कहा कि मुकेश अग्निहोत्री की बताना चाहता हूं कि हमारी सरकार ने जो भी पत्थर रखा है बिना बजट के नहीं रखा। पठानिया ने कहा कि पहले मुकेश ये कह रहे थे कि सीएम शिमला से बाहर नहीं जाते,अब कांगड़ा का दौरा किया तब भी उन्हें रास नहीं आ रहा। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


