-
Advertisement
Independence Day: देवभूमि हिमाचल में कैसा रहा आजादी का जश्न, देखें तस्वीरें
देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देवभूमि हिमाचल (Himachal) में भी इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कोरोना काल में आयोजित आजादी के इस जश्न में इस मर्तबा सांस्कृतिक कार्यक्रमों (Cultural Events) का आयोजन नहीं किया गया । इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया था।
यह भी पढ़ें: Dr. Rajesh ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, आमजन को दी शुभकामनाएं

राज्यस्तरीय समारोह (State level independence day function) का आयोजन कुल्लू (Kullu) में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Eam Thakur) ने की। कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर ने कोरोना महामारी से उभरकर बाहर आ सके इस बात की कामना की। इससे पहले उन्होंने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया व तिरंगा फहराया।
हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya) ने राजभवन में तिरंगा फहराया।

शिमला (Shimla) में जल शक्ति मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नशा मुक्ति के लिए आसमान पर गुब्बारे भी छोड़े गए। इस दौरान रिज लोगों की भीड़ भी नज़र आई व सोशल डिस्टेंसिग नही दिखा।

मंडी (Mandi) शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने ध्वजारोहण करके परेड़ का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने गांधी चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

ऊना (Una) में बाल स्कूल मैदान में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। उन्होंने एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

हमीरपुर (Hamirpur) में सीनियर सैकेंडरी बाल स्कूल मैदान में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने तिरंगा फहराकर जनता को संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अलावा सफाई कर्मियों और पुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

धर्मशाला में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित समारोह की अध्यक्षताकी। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व विपिन परमार ने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोलन में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कोरोना योद्धाओं एवं जिला की उन कन्याओं को सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

नाहन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने ऐतिहासिक चौगान मैदान में ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने आजादी के लिए जान देने वालों का भी स्मरण किया।

केलांग में जनजातीय विकास मंत्री, डॉ रामलाल मार्कंडेय केलांग में झंडा फहराया, तथा जिलावासियों के नाम अपना संदेश दिया। लाहुल-स्पिति ज़िले में कोविड-19 से निपटने के लिए उन्होंने कोविड-योद्धाओं डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया।

चंबा जिला मे स्वतंत्रता दिवस समारोह बनीखेत के पद्धर मैदान में आयोजित किया गया। इस समारोह में वनमंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

