-
Advertisement
बनीखेत-खैरी मार्ग पर खाई में गिरी Car, एक व्यक्ति की गई जान
चंबा। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसे (Accident) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला चंबा में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरउसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगामी कार्रवाई की जा ही है।
यह भी पढ़ें: सिरमौर बस हादसे के एक घायल ने PGI में तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा दो पहुंचा
जानकारी के अनुसार डलहौजी पुलिस थाना के तहत बनीखेत-खैरी मार्ग (Banikhet-Khairi road) पर गांव ढलोग के समीप धरतीलाहड़ पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विजय कुमार (बंटी) पुत्र पृथी सिंह निवासी गांव रंगड़ ग्राम पंचायत नगाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है विजय बनीखेत के पधर में दुकान करता था। बीती शाम वह अपनी आल्टो कार के माध्यम से बनीखेत (Banikhet) से अपने घर रंगड़ की ओर जा रहा था। इस दौरान गांव ढलोग के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विजय की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवको कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


