-
Advertisement
Breaking : हिमाचल के लिए सुबह-सवेरे बुरी खबर, #Corona से 29वीं मौत
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। जिला कांगड़ा (District Kangra) से सुबह-सवेरे एक बुरी खबर सामने आई है। टांडा अस्पताल (Tanda Hospital) में बुधवार सुबह 45 वर्षीय महिला की कोरोना (#Corona) से मौत हो गई है। महिला फरेड़, पालमपुर की रहने वाली थी और उनका निजी असप्ताल में आपरेशन हुआ था। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और उन्हें 12 अगस्त को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया । महिला की कोरोना रिपोर्ट 24 अगस्त को पॉजिटिव आई थी और आज सुबह उसकी मौत हो गई। हिमाचल में ये 29वीं मौत है वहीं जिला कांगड़ा में यह छठी मौत है।
ये भी पढ़ें – बड़ी खबरः Himachal में आज 53 मामले, 187 हुए ठीक-एक कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु
मंडी में सात, कांगड़ा और सोलन में छह -छह, हमीरपुर में चार, चंबा में तीन, शिमला में दो और सिरमौर में एक की मृत्यु हुई है। इस माह अगस्त में अब तक 17 कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) की मौत हो चुकी है। पिछले दस दिन के अंदर 12 की मृत्यु हुई है। पिछले कल भी सोलन के नालागढ़ में एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। बुजुर्ग निजी अस्पताल में चालक था। प्रदेश में मृत्यु का बढ़ता आंकड़ा चिंता का विषय है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



