-
Advertisement
Hamirpur में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से घुटा मजदूरों का दम, दो की मौत
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां स्थित पंधेड़ इलाके में सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने गए दो मजदूरों की जहरीली गैस लगने से मौत (Death) हो गई। बताया गया कि जिस सेप्टिक टैंक में मजदूर उतरे थे वह काफी दिनों से बंद था। टैंक में उतरने के बाद ही दोनों मजदूर अचेत हो गए। इसके बाद वहां मौजूद तीसरे मजदूर ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों की मदद के लिए बुलाया।
मदद के लिए आ गए लोग पर कोई भी टैंक में उतरने को नहीं हुआ राजी

मजदूर की गुहार सुनकर लोग वहां आ तो गए लेकिन खतरे को देखते हुए कोई भी टैंक में उतरने को राजी नहीं हुआ। इसके बाद दमकल कर्मियों को फोन कर मौके पर बुलाया गया। जो टैंक में फंसे दोनों मजदूरों बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। जहां पर डॉक्टर ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामला का पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मजदूरों का शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


