-
Advertisement
ब्रेकिंगः जयराम Cabinet की अगली तिथि तय, कब होगी-जानिए
शिमला। जयराम सरकार की अगली कैबिनेट (Cabinet) बैठक तय हो गई है। बैठक 4 सितंबर को होगी। यह पीटरहॉफ में सुबह 11 बजे सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में शुरू होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर खोलने को लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। चर्चा के बाद ही सरकार इस मामले में कोई अंतिम फैसला ले सकती है।
ये भी पढ़ें: HPSSC ने छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, स्टाफ नर्स की परीक्षा कब होगी- जानिए
इसके अलावा शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। सात सितंबर से हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र (Monsoon Session) शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले बिलों पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा कई खाली पदों को भरने पर भी फैसला लिया जा सकता है।
