-
Advertisement
HPU: यूजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र भी किए जाएंगे प्रमोट; EC की बैठक में हुआ निर्णय
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कार्यकारिणी परिषद (EC) की बैठक में यूजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि यह अभी अंतिम फैसला नहीं है। विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रस्ताव को अब आगे सरकार के पास भेजा जाएगा। बता दें कि सरकार द्वारा भी अगर इस फैसले पर मुहाल लगा दी जाती है तो 70 हजार विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में सितंबर के बाद स्कूल खुलने के संकेत; छात्रों के #Syllabus को लेकर भी बड़ा फैसला
30 से अधिक पदों को भरने की भी दी गई मंजूरी
इसके अलावा, इस बैठक के दौरान शिक्षकों के करीब 6 और गैर शिक्षकों के करीब 23 पद भरने पर भी निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही ईसी ने विवि के विभिन्न संस्थानों में सेवारत करीब 19 शिक्षकों और गैर शिक्षकों को नियमित करने की सिफारिशों को भी मंजूर कर दिया है। वहीं, विश्वविद्यालयों की पीठों में चयन समिति की सिफारिशों पर अध्यक्षों की तैनाती को भी मंजूरी दी गई। इनमें भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर पीठ में डॉ. हरिमोहन, दीनदयाल उपाध्याय पीठ में डॉ. मनोज चतुर्वेदी, डॉ. यशवंत सिंह परमार पीठ में डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. केशव बलिराम हेडगेबार पीठ में डॉ. दिनेश शर्मा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीठ में प्रो. श्रीराम शर्मा के नामों को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group


