-
Advertisement
बड़ी खबरः #Monsoon_Session से पहले जयराम कैबिनेट के यह मंत्री निकले Corona पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल विधानसभा के मॉनसून सत्र (#Monsoon_Session) से पहले जयराम कैबिनेट के एक मंत्री कोरोना (Corona) पॉजिटिव आए हैं। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज पर दी है। उन्होंने फेसबुक पेज लिखा है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा विनम्र आग्रह है कि जो भी लोग कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए हैं, कृप्या स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।

बता दें कि महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur) जयराम कैबिनेट के दूसरे मंत्री हैं जोकि कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब वह कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

