-
Advertisement
Shanta की जिद नगर निगम #Palampur ,बोले-CM से हो चुकी है बात, शुरू है काम
पालमपुर। पूर्व सीएम शांता कुमार (Former CM Shanta Kumar) पालमपुर को नगर निगम (#Palampur Municipal Corporation) बनाने की जिद पर अडे दिख रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को जो शिमला में कैबिनेट मीटिंग हुई थी उसमें पालमपुर नगर परिषद के एरिया को बढ़ाए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन,उसके तत्काल बाद शांता कुमार ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पालमपुर को नगर निगम बनाए जाने के लिए बधाई दे डाली। उसके बाद से कंफयूजन पैदा हो गया कि पालमपुर को नगर निगम बनाए जाने की घोषणा से पहले ही बधाई कैसे। इसके चलते ही शांता कुमार ने आज यानी शनिवार को एक वीडियो में इस बात का जिक्र किया है,कि कैबिनेट (Cabinet) में पालमपुर को नगर निगम बनाए जाने पर अंतिम निर्णय हो गया है। निगम बनाए जाने के लिए पहला कदम होता है,एरिया बढाए जाने का वह शुरू हो चुका है। इस बाबत जिला प्रशासन (District Administration)से रिपोर्ट मंगवा ली गई है,जोकि चली भी गई है।
ये भी पढ़ेः #Palampur नगर निगम बना नहीं और Shanta Kumar ने दे दी बधाई
उन्होंने कहा कि मेरी सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) से बात हुई है,मुझे उनकी बात पर पूरा भरोसा है,इसमें किसी तरह का संशय नहीं है। हालांकि,बीते कल शिमला में कैबिनेट मीटिंग के बाद शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज (Urban Development Minister Suresh Bhardwaj) ने भी पालमपुर नगर परिषद का एरिया ही बढ़ाए जाने की बात कही थी,लेकिन शांता कुमार उसे नगर निगम बनाए जाने की दिशा में पहला कदम बता रहे हैं। अब इस पर सच्चाई तो प्रदेश की जयराम सरकार ही बयां कर सकती है।



