-
Advertisement
#Monsoon_Session: सीटों पर से ही विरोध जता सकेंगे सदस्य, Gallery में आने की मनाही
शिमला। कोरोना संकट के बीच हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र (Monsoon Session) आज से शुरू हो गया है। सत्र 18 सितंबर तक चलेगा। इस बार मानसून सत्र में दस बैठकें होंगी। कोरोना (Corona) के चलते इस बार सत्र को लेकर खास इंतजाम किए हैं। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार (Vipin parmar) ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के 5 एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा मानसून सत्र का आगाज आज से : पक्ष-विपक्ष की तैयारियां पूरी, इन मसलों पर होगी चर्चा

परमार ने कहा कि सत्र में 10 बैठक होंगी। इस बार 900 प्रश्न आए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सदस्य गैलरी में नहीं आएंगा। अपनी सीट पर से ही विरोध जताएं। सत्र की शुरूआत में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी, पूर्व विधानसभा के पूर्व सदस्य चंद्रवर्कर व राकेश वर्मा के निधन पर शोकोद्गार प्रस्तुत किया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें सदन के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। वहीं, हिमाचल के 11 शहीद जवानों और कोरोना से जंग हारे 53 लोगों को भी सदन में श्रद्धांजलि दी गई।बता दें कि इस बार मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। विपक्ष मंत्री जमीन मामला, भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरेगा। वहीं, सत्तापक्ष भी जवाब देने के लिए तैयार है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने पहले ही कहा था कि विपक्ष जिस भाषा में सवाल पूछेगा, उसे उसी भाषा में जवाब मिलेगा।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


