-
Advertisement
Kangana Ranaut के समर्थन में हिमाचल की सड़कों पर उतरी BJP
हिमाचल अभी अभी। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में बीजेपी ने आज प्रदेशभर में समर्थन किया और महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई में कंगना के ऑफिर में की गई तोड़फोड़ पर विरोध जताते हुए इसका कड़ा निंदा की। हिमाचल प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की कार्यकर्ता आज फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में सड़कों पर उतरी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज शिमला (Shimla) में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) द्वारा कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस में की गई तोड़फोड़ के खिलाफ सड़क पर उतर कर जमकर नारेबाजी की। महिला मोर्चा का कहना था कि महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: सुंदरनगर : NH 21 पर ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल
हिमाचल की बेटी के साथ हो रहे अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शिवसेना व कांग्रेस के लिए चूड़ियां भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना हिमाचल की बेटी के साथ जो भी कर रही है वह ठीक नहीं है। इस में कांग्रेस भी उसका पूरा साथ दे रही है। हिमाचल की बेटी की साथ इस तरह की हरकत का पूरा विरोध किया जाएगा और कंगना के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है। इस दौरान शिमला स्थित राजीव भवन के बाहर भी महिला मोर्चा ने जमकर कांग्रेस व शिव सेना के खिलाफ नारेबाजी की।
सोलन। कंगना रणौत के समर्थन में आज बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा सोलन के शहर के मॉल रोड पर एक रैली निकाली गई जिसमें उन्होंने कहा कि शिवसेना अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है। संजय राऊत जैसे नेता ने सभी मर्यादाओं को लांघ कर प्रदेश की बेटी कंगना रणौत का अपमान किया है। बीजेपी नेता ऋतु सेठी ने कहा कि महाराष्ट्र में कंगना के ऑफिस को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने पर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार है और शिव सेना का गठन जिस चीज़ के लिए हुए था वह मूल ही ख़त्म कर दिया गया है। जब से शिव सेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है शिव सेना का बजूद खत्म है शिव सेना की हालात भी कांग्रेस जैसी होने वाली है। इस हरकत से देश के समस्त महिला वर्ग का अपमान हुआ है, जिसका विरोध पूरे भारत में हो रहा है। उन्होंने शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा इस तरह के व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…
