-
Advertisement
Una में महिला की मौत, कोरोना पॉजिटिव थी या नहीं टांडा की रिपोर्ट करेगी पुष्टि
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) में उपचाराधीन एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गई है। मौत के बाद महिला के सैंपल लिए गए, जिसको क्षेत्रीय अस्पताल में जांचा गया तो वो कोविड-19 (Covid-19) पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शव को अपने पास सहेज लिया है और स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की देखरेख में उक्त महिला के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल महिला के शव का सैंपल लेकर कोविड जांच के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर उसके पॉजिटिव या नेगेटिव होने की आधिकारिक पुष्टि होगी।
यह भी पढ़ें: #Corona Breaking: सोलन में कोरोना के 99 मामले, हिमाचल में अब तक 271 केस- एक्टिव मामले 2600 पार
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना शहर के पुलवाला बाजार की लगभग 50 वर्षीय महिला को हल्के बुखार के चलते इलाज के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल (Ayurvedic Hospital) पहुंचाया गया, जहां से उसको क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां वह उपचाराधीन थी। आज सुबह उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के शव का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा। टांडा से आने वाली रिपोर्ट में उसके पॉजिटिव या नेगेटिव होने की पुष्टि होगी।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…


