-
Advertisement
सैन्य सम्मान के साथ Major Neeraj Sharma को दी अंतिम विदाई, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
ऊना। राजस्थान में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले में भारतीय थल सेना के मेजर नीरज शर्मा (Major Neeraj Sharma) का आज उनके पैतृक गांव गगरेट के बांदु (भद्रकाली) में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार सुबह मेजर नीरज शर्मा की पार्थिव देह उनके गांव पहुंचाई गई। मेजर नीरज शर्मा चार दिन बाद छुट्टी बिताने घर आ रहे थे, लेकिन उनको क्या पता था उससे पहले ही उनके साथ ये हादसा हो जाएगा। बेटे का पार्थिव शरीर देखकर परिववालों के आंसू नहीं थम रहे थे। 19 सिख रेजिमेंट से मेजर इंदरप्रीत एवं मेजर शंकर पूरी गॉर्ड के साथ पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे और उनकी माता उर्मिला देवी, बड़े भाई लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित शर्मा एवम परिवार जन भावुक हो उठे। ततपश्चात तिरंगे में लिपटे जाबांज को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और गॉर्ड ऑफ ऑनर देने पहुंची टुकड़ी 21 राउंड फायर करके उनको अंतिम सलामी दी। मेजर नीरज शर्मा के बड़े भाई मेजर रोहित ने छोटे भाई की चिता को अग्नि दी। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में हुए सड़क हादसे में Himachal के 29 वर्षीय Major नीरज शर्मा की मौत
रोहित व नीरज ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से शिक्षा हासिल की है। जाहिर है राजस्थान के बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में हुए हादसे में दो अफसरों की मौत हुई थी जबकि दो जवान घायल हुए हैं। यह दोनों अफसर उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर से बीकानेर में एक अभ्यास में शामिल होने के लिए आ रहे थे। हादसा सड़क पर एक गाय को बचाने के प्रयास में हुआ बताया जा रहा है। हादसे में मेजर नीरज शर्मा (29) गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए। गंभीर हालत में उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। सेवानिवृत्त एसडीएम विनय मोदी, मेजर जनरल डडवाल, सुशील कालिया, सेवानिवृत्त कर्नल जोगिंदर पाल शर्मा, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा की ओल्ड स्टूडेंट्स के अध्यक्ष एसपी ठाकुर ,सुनील राणा,संजय मोदगिल, डॉ अनिल गुलेरिया, सजीव प्रताप सिंह, संजय शर्मा एवं अन्य ने भी मेजर नीरज शर्मा को अंतिम विदाई दी ।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


