-
Advertisement
Cabinet: स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर नहीं हुई चर्चा, नर्सिंग स्कूल पॉलिसी को मंजूरी
शिमला। कैबिनेट की बैठक आज सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक विधानसभा के मानसून सत्र के बाद आयोजित की गई। बैठक में हिमाचल के बॉर्डर (Himachal Border) खोलने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। साथ ही प्रदेश के हर सौ बिस्तर वाले अस्पताल में नर्सिंग कॉलेज खोलने का भी सरकार ने निर्णय लिया है। सौ बेड से कम वाले अस्पताल में फिलहाल नर्सिग कॉलेज (Nursing college) नहीं खोले जाएंगे। कैबिनेट में फिलहाल स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। आज हुई कैबिनेट में इको-टूरिज्म पॉलिसी व नर्सिंग स्कूल पॉलिसी को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच Himachal बॉर्डर खोलने को लेकर Cabinet का बड़ा फैसला
इको-टूरिज्म पॉलिसी (Eco-tourism policy) के तहत लोगों को इनसेंटिव व नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा बॉर्डर खोलने के साथ ही संस्थागत क्वांरटाइन व बोर्डर पर होने वाला क्वारंटाइन 90 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है। अब लंबे समय के बाद बाहर से आने वाले व्यक्ति को होम क्वारंटाइन होना होगा। इसके अलावा कैबिनेट (Cabinet) में आईसीएमआर की ओर से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेकर जारी नई गाइडलाइन्स को भी लागू करने का फैसला लिया गया है। अब कोविड मरीजों को दस दिन इलाज के बाद बिना टेस्ट करवाए घर भेजा जा सकेगा। साथ ही जिन मरीजों में लक्षण नहीं होंगे, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। दस दिन बाद अगर ऐसे मरीजों को को घर भेजा गया तो उन्हें दस दिन तक होम आइसोलशन में रहना अनिवार्य होगा।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

