-
Advertisement
#Corona Breaking हिमाचल में आज 419 मामले, 250 हुए ठीक- 8 की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 419 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी में 121, सोलन में 87, सिरमौर में 60, शिमला में 44, कांगड़ा में 36, ऊना में 35, बिलासपुर में 16, हमीरपुर (Hamirpur) में 8, कुल्लू (Kullu) में सात व चंबा में पांच मामले आए हैं। वहीं, आज 250 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें हमीरपुर में 59, मंडी (Mandi) में 44, बिलासपुर व चंबा में 26-26, ऊना में 24, कांगड़ा व कुल्लू में 19-19, सिरमौर में 17, सोलन में 14 व किन्नौर में दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 8 कोरोना मृत्यु दर्ज की गई हैं। कुल आंकड़ा 10335 पहुंच गया है। अभी 3801 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 6421 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 88 पहुंच गया है। हिमाचल में आज 3121 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1543 नेगेटिव रहे हैं। 1323 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 255 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 363 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में कुल आंकड़ा 10 हजार के करीब, 3704 एक्टिव केस
ऊना सदर थाना के एसएचओ सहित आज 35 मामले
ऊना में सोमवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 122 सैंपल में 35 पॉजिटिव, 86 नेगेटिव जबकि 01 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। वहीं 20 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे, जिसमें से 05 पॉजिटिव और 15 सैंपल नेगेटिव है। ऊना सदर थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ड्यूटी के दौरान संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। वहीं एक 46 वर्षीय पुलिस का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं संतोषगढ़ का रहने वाला एक 33 वर्षीय भी कोरोना को चपेट में आया है। हरोली उपमंडल के बाथड़ी के यूपी से लौटे 60 वर्षीय पुरुष और 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के ही कुंगड़त का 32 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। हरोली (Haroli) उपमंडल के पंजावर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के सिंगा में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से एक परिवार के चार और एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए है। ऊना उपमंडल को रक्कड़ कॉलोनी का 65 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना शहर के विकासनगर के रहने वाले पति, पत्नी कोरोना की चपेट में आए है। ऊना शहर के वार्ड 4 की एक महिला और उसका एक बेटा और एक बेटी कोरोना पॉजिटिव हुए है। ऊना (Una) शहर के वार्ड 5 का 30 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के डंगोली का रहने वाला पीएनबी बैंक का गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के नारी का 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना मुख्यालय पर स्थित डीसी आवास से 39 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। ऊना उपमंडल की मणिमहेश कॉलोनी से 52 वर्षीय एक महिला चिकित्सक संक्रमित पाई गई है। अंब उपमंडल के अप्पर अंदौरा की 39 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। ऊना उपमंडल के उदयपुर चड़तगढ़ का 38 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। ऊना उपमंडल के डंगोली से 60 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए है। ग्रीन एस्टेट रक्कड़ कॉलोनी का 60 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के कुरियाला के 43 और 46 वर्षीय दो भाई संक्रमित पाए गए है। डीपीआरओ (DPRO) कार्यालय में तैनात 27 और 57 वर्षीय कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के पुबोवाल का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

सिरमौर में एक साथ मिले 47 कोरोना पॉजिटिव
सिरमौर में मंगलवार रात कोरोना का बड़े अटैक हुआ है। यहां एक साथ 47 मामले सामने आए हैं। जो जिले के लिए चिंता भरी खबर है। देर रात करीब 10 बजे स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पांवटा साहिब क्षेत्र से एक साथ 15 मामले मिले हैं। जबकि, माजरा पुलिस स्टेशन से तीन मामलों के अलावा कालिंदी इनक्लेव शमशेरपुर, शिवा रूदाना, फ्रेंड्स कालोनी और वार्ड नंबर तीन केदारपुर से दो-दो मामले मिले हैं। इसके अलावा यशवंत विहार कालोनी नाहन, शिवा कालोनी तारूवाला, पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 देवीनगर, प्रेम विहार कालोनी बद्रीपुर, जोहड़ो पिपलीवाला पांवटा साहिब, छछेती स्कूल के नजदीक, चुंगी वार्ड नंबर 6 नव विहार कालोनी पांवटा साहिब, हिमुडा कॉलोनी शुभखेड़ा, कुंज विहार कालोनी मतरालियों, शिव मंदिर तारूवाला, शिव कालोनी तारूवाला, दून वैली स्कूल राजबन के समीप, सूर्या कॉलोनी, यमुना विहार शमशेरपुर, शुभखेड़ा कॉलेज रोड़, आमवाला शिवपुर, रामपुर बंजारण धौलाकुआं, सीओपीओ पच्छाद, लोहरड़ी पानवा, मेडिकल कॉलेज नाहन, बहराल बत्तामंडी से भी एक-एक मामले संक्रमित पाए गए हैं। मामले की पुष्टि सिरमौर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



