-
Advertisement
Husband- ये कैसी दाल बनाई है?
एलोपैथी डॉक्टर : क्या तकलीफ है आपको ??.
रमेश : डॉक्टर साहब, रोज रात को सोते हुए मुझे यह डर लगता है कि मेरे पलंग के नीचे कोई छुपा हुआ है…..
इस वजह से मुझे नींद नहीं आती है।
एलोपैथी डॉक्टर : इसके लिए आपको 6 महीने तक लगातार, हर हफ्ते आना पड़ेगा ।
रमेश : आपकी एक बार की कितनी फीस होगी डॉक्टर साहब ??
एलोपैथी डॉक्टर : तीन हजार.
6 महीने बाद रास्ते में डॉक्टर को रमेश दिखता है…
एलोपैथी डॉक्टर : क्या हुआ रमेश, तुम तो वापस इलाज के लिए आए ही नहीं ?
रमेश : डाक्टर साहब,मेरे एक आयुर्वेदिक डॉक्टर मित्र ने मेरा इलाज कर दिया और मेरे लाख रुपए बच गए,
एलोपैथी डॉक्टर : क्या बात है, ऐसा दोस्त ने क्या इलाज किया…
रमेश : कुछ नहीं, उसने कहा कि… पलंग बेच दे और गद्दा जमीन पर बिछा कर सोया कर…
Husband- ये कैसी दाल बनाई है? न नमक है, न मिर्च है, बिलकुल ही फीकी है।
तुम सारा दिन Mobile में लगी रहती हो।
कुछ पता नहीं चलता कि क्या डालना है और क्या नहीं?
Wife- (बेलन दिखाते हुए), पहले तुम Mobile साइड में रखकर रोटी खाओ।
कब से देख रही हूं कि पानी में डुबो-डुबोकर रोटी खा रहे हो।
मैंने महसूस किया है कि बेचारी Wife पर घर के काम का लोड रहता है…
क्यों न जिस तरह कलेक्टर को मदद करने के लिए डिप्टी कलेक्टर होते हैं,
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के सहयोग के लिए असिस्टेंट इंजीनियर व जूनियर इंजीनियर होते हैं,
ठीक उसी तरह चीफ वाइफ के लिए डिप्टी वाइफ और असिस्टेंट वाइफ होनी चाहिए।
इस विषय पर आप सबकी क्या राय है?
अपनी-अपनी वाइफ से पूछकर जरूर बताइएगा।
मोहब्बत… पहले अंधी हुआ करती थी…
.
.फिर उसने अपना इलाज करवाया…
.
अब वो, गाड़ी, बंगला,शक्ल, बैंक बैलैंस,
सब देखती है…..
English के अलावा हिन्दी में भी कुछ शब्द Silent होते हैं…
जैसे आपने अगर ध्यान दिया हो तो…
जब कोई दुकानदार भाव करते समय कहता है कि ‘आपको ज्यादा नहीं लगाएंगे’ तो इसमें..
.’चूना’ शब्द Silent होता है..
शादी के समय ये कहा जाता है कि हमारी लड़की तो “गाय है गाय”
उसमें ‘सींगवाली’ शब्द silent होता है
बिदाई के वक्त जब दूल्हे से कहा जाता है।
ख्याल रखना,
इसमें ‘अपना’ शब्द Silent रहता है।
जब कोई नेता कहता है – गरीबी हटाऊंगा तब ‘अपनी’ शब्द silent होता है….
Tags
