-
Advertisement
Solan : मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की 9 साल के बेटे की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Last Updated on September 19, 2020 by
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन (BBN) में एक कलीयुगी मां ने प्रेम में अंधे होकर अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। कलयुगी मां ने इस वारदात को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। महिला और उसका परिवार यूपी के रहने वाले हैं। और यहां मेहनत मजदूरी करते है। मिली जानकारी के अनुसार जिला सोलन के बीबीएन क्षेत्र में एक महिला कमलेश और उसका प्रेमी कमरे में मौजूद थे। इस दौरान महिला का 9 वर्षीय बेटा संदीप अचानक वहां आ पहुंचा।
यह भी पढ़ें: Shimla में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; चार लोगों की गई जान
9 वर्षीय बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद महिला को यह डर सताने लगा कि बेटा उसके पति को सब कुछ बता देगा। जिसके चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने मिलकर बच्चे के शव को खेतों में फेंक दिया। हालांकि मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले आगामी जांच शुरू कर दी गई है। एसपी रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है।