-
Advertisement
Management की नीतियों के खिलाफ #PNB कर्मियों का हल्ला बोल
शिमला। पंजाब नेशनल बैंक में स्टाफ की कमी और मैनेजमेंट की नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मियों ने आज रोष जताया। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर फेडरेशन की राष्टीय इकाई के आह्वान पर पीएनबी कर्मियों (PNB employees) ने डीसी ऑफिस के बाहर काले बिल्ले लगा कर मौन प्रदर्शन किया और बैंक के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा। बैंक कर्मियों ने चेतावनी भी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तो आने वाले समय में काम रोक कर सभी कर्मी अनशन पर बैठ जाएंगे। बैंक मैनेजमेंट (Management ) पर कर्मियों ने मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें: जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में #BJP का कब्जा, जीतीं पूरी 6 सीटें

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर यूनियन के राज्य उप सचिव संदीप कौंडल ने कहा कि बैंक की दमनकारी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शिमला (Shimla) में प्रदर्शन किया गया है और बैंक प्रबधंक को ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि बैंक में दो बैंकों ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स ओर युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय किया गया है और संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया और एक चौथाई कर्मियों अधिकारियों को शाखाओं से निकाल कर वर्टीकल ऑफिस में स्थांतरित किया गया है। शाखाओं में जो कर्मी है उन पर काम का दबाव बढ़ गया है। फेडरेशन ने बैंक मैनेजमेंट को जल्द इन मांगों को पूरा करने की चेतावनी दी और यदि वे मांगें पूरी नहीं करते तो देशभर में बैंक कर्मी काम रोक कर अनशन पर बैठ जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

