-
Advertisement
#Corona Breaking: मंडी में Hamirpur निवासी सहित तीन ने तोड़ा दम
मंडी। हिमाचल (Himachal) में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अभी तक कोरोना (#Corona) से 131 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले लोग किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं। ताजा मामले में मंडी जिला में मंगलवार दोपहर 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मृतकों में एक 60 वर्षीय महिला पुरानी मंडी से तालुक रखती थी तो 64 वर्षीय बुजुर्ग जड़ोल थुनाग से सबंधित था तो वहीं तीसरा 77 वर्षीय मृतक हमीरपुर (Hamirpur) जिला के नादौन का रहने वाला था। तीनों मृतक गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे, जिन्होंने मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) में अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में ठीक होने वालों का आंकड़ा 8 हजार पार, आज 367 हुए रिकवर
सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा (CMO Mandi Dr. Devendra Sharma) ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तीन लोगों की मौत हुई है जिनमें दो मंडी जिला तो एक हमीरपुर का रहने वाला था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंतिम संस्कार की करने की प्रक्रिया जारी है। और बल्ह की कंसा खड्ड के के किनारे उनका अंतिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग (Health Department) और प्रशासन की निगरानी में किया जाएगा। आपको बता दें कि मंडी जिला में अभी तक कोरोना संक्रमण से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

