-
Advertisement
#Cabinet_Breaking: एक विभाग का बदला नाम, भरे जाएंगे ये पद-खुलेंगी ITI
शिमला। कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। आयुर्वेद विभाग (Ayurveda Department) का नाम बदलकर आयुष विभाग (Ayush Department) रखने को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अलावा एक अक्टूबर से सेंट्रल एसओपी के तहत हिमाचल में आईटीआई (ITI) खोलने को भी मंजूरी प्रदान की है। नवंबर में परीक्षाओं से पहले छात्रों की ट्रेनिंग पूरी हो सके इसके चलते यह फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: HPSSC में 1661 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास के लिए भी है मौका; पढ़ें पूरा ब्योरा
कैबिनेट ने सैनिक वेलफेयर निदेशालय में सात पद उपनिदेशक के भरने को मंजूरी दी है। यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। आयुष विभाग में पंचकर्मा मालिश करने वालों के भी 35 पद स्वीकृत किए हैं। वहीं, बसों की इंटर स्टेट मूवमेंट पर कोई चर्चा नहीं हुई है। वहीं, योजना विभाग में आठ पद विभिन्न श्रेणियों के भरने को मंजूरी दी है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

