-
Advertisement
Cabinet: अक्टूबर में मिलेगी विधायक विकास निधि की पहली किश्त, और भी- जानिए
शिमला। कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में विधायक विकास निधि बहाली की घोषणा पर मुहर लगा दी है। विधायकों को 50-50 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। पहली किश्त 25 लाख के रूप में पहली अक्टूबर को जारी की जाएगी। दूसरी किश्त पंचायत चुनाव के बाद जारी की जाएगी। यह जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दी। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के टूअर प्रोग्राम को लेकर भी कैबिनेट में प्रस्तुति दी गई। इसे मंजूरी प्रदान की गई। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अटल रोहतांग टनल का लोकर्पण करने आ रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल उपस्थित रहेंगे। कैबिनेट ने शासन व प्रशासन को तैयारियां करने के निर्देश जारी किए हैं। सुरेश भारद्वाज (Suresh Bhardwaj) ने कहा कि कोविड-19 के चलते बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। यानि की ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। पीएम कार्यालय से ही लोगों के उपस्थित रहने की संख्या निश्चित की गई है। सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसे भी कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के आवश्यकता के अनुसार कोविड टेस्ट होंगे।
यह भी पढ़ें: #Cabinet_Breaking: एक विभाग का बदला नाम, भरे जाएंगे ये पद-खुलेंगी ITI
[img src=”https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/09/abhilashi2-3.jpeg”] an example image [/img]
शिमला (Shimla) रिज पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसकी घोषणा सीएम जयराम ठाकुर ने वाजपेयी के निधन पर की थी। कैबिनेट ने इसको लेकर मंजूरी दी है। हिमाचल फाइनॉस रूल्स 104 के तहत मूर्तिकार पद्मश्री और पद्म विभूषण राम वी सुतार और अनिल सुतार के दिशा निर्देशों पर प्रतिमा का निर्माण होगा। बता दें कि लौह पुरुष सरदार पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति को भी इन्होंने बनाया है। संबंधित विभागों को इस बारे औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक मूर्ति बनकर तैयार हो जाए।
इसके अलावा हिमानी चामुंडा रोप वे प्रोजेक्ट (Himani Chamunda Rope Way Project) को लेकर टैंपल ट्रस्ट चामुंडा के साथ जमीन के स्थानांतरण को लेकर एमओयू साइन किया गया है। वहीं, आयुर्वेद निदेशक व मेसर्ज एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ है। हिमाचल में आयुर्वेद हेल्थ सेंटर को आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड करने के लिए एमओयू (MOU) हुआ है। कैबिनेट बैठक में कोविड केयर सेंटर को लेकर भी चर्चा हुई। कैबिनेट ने स्वास्थ्य मंत्री को स्वयं इनकी देखरेख करने के लिए कहा है। अगर कहीं कोई कमियां हैं तो उन्हें पूरा किया जाए।

