-
Advertisement
बड़ी खबरः कोरोना संकट के बीच Himachal के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य बदले
शिमला। जयराम सरकार ने आईएएस को इधर-उधर (Transfer) किया है। कोरोना (Corona) संकट के बीच अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) को बदल दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य, पर्सनल और भाषा संस्कृति विभाग) आरडी धीमान अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) होंगे। वह अतिरिक्त मुख्य सचिव (भाषा एंव संस्कृति विभाग) और अतिरिक्त मुख्य सचिव कम एफसी राजस्व का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। आरडी धीमान (RD Dhiman) कोरोना संकट के बीच अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) का कार्यभार देख रहे थे। उनका इस तरह बदलना कई सवाल खड़े कर गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में दो IPS इधर-उधर, गुरदेव शर्मा को सौंपी अब यह जिम्मेदारी
अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त, 20 सूत्रीय प्रोग्राम और सांख्यिकी एवं प्लानिंग) प्रबोध सक्सेना के पास अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्सनल) का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। प्रधान सचिव (जनजातीय विकास और कृषि) ओंकार चंद शर्मा अब प्रधान सचिव जनजातीय विकास होंगे। वह प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा और चेयरमैन अपीलीय टैक्स ट्रिब्यूनल एट धर्मशाला का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। डिविजनल कमिश्नर शिमला डिवीजन जेके श्रीवास्तव (जिनके पास डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा डिवीजन का अतिरिक्त कार्यभार है) वह डिविजनल कमिश्नर मंडी डिवीजन का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। डिविजनल कमिश्नर मंडी विकास लाबरू को सचिव (जल शक्ति विभाग) के पद पर तैनाती दी है। सचिव (बागवानी और जल शक्ति विभाग) अमिताभ अवस्थी अब सचिव (स्वास्थ्य और बागवानी) होंगे। वह निदेशक बागवानी का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। लेबर कमिश्नर कम निदेशक रोजगार डॉ. एसएस गुलेरिया डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा डिवीजन का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

