-
Advertisement

#Viral_Video : दलेर मेहंदी के गाने पर विदेशी लड़कों ने किया ऐसा Dance, आप देखेंगे बार-बार
नई दिल्ली। इंडियन म्यूजिक को विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल (Viral) होते रहते हैं जहां विदेशी भारतीय म्यूजिक पर शानदार डांस करते नजर आते हैं। इस बार दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के सुपरहिट गाने पर चार भाइयों ने जबरदस्त डांस किया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने ‘तुनक-तुनक तुन’ गाने पर शानदार स्टेप्स किए। सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में दलेर मेहंदी का गाना चल रहा है और चारों एक ही स्टेप के साथ डांस शुरू करते हैं। सोशल मीडिया पर जिसने भी यह डांस देखा, उनका भी डांस करने का मन करने लगा।
यह भी पढ़ें: नौकरी मिलने के बाद खुशी से झूमती लड़की ने किया ऐसा डांस, #Viral हो गई वीडियो
https://www.instagram.com/p/CFnCg3hJRig/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर द विलियम्स फैमिली नाम के पेज ने शेयर किया है। इस पेज पर चार भाई तरह-तरह के गानों पर डांस करते हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘यह गाना बहुत सही है। क्या आपने कभी सुना है? कोरियोग्राफी जरूर सीखें। बायो में लिंक है। गाने का नाम तुनक-तुनक तुन है। जो दलेर मेहंदी ने गाया है।’ इस वीडियो को 4 दिन पहले शेयर किया गया है, जिसके अब तक 3.5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। साथ ही लाख से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स आ चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/CFkPyQDJ8Ll/?utm_source=ig_web_copy_link
एक भारतीय यूजर ने लिखा, ‘हम भारतीय इन गानों को रोज सुनते हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हम भारतीय इन गानों पर ही डांस करते हैं। आपका डांस देखकर मैं फैन हो गई।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड के और गाने सुनेंगे तो आप और भी कई वीडियो बनाएंगे।’ इन रिएक्शन से साफ पता चल रहा है कि लोगों को इनका डांस कितना पसंद आया।