-
Advertisement
हाल ही में TET पास करने वाले अभ्यर्थियों को झटका, नहीं ले सकेंगे TGT काउंसलिंग में भाग
शिमला। हाल ही में हिमाचल शिक्षा बोर्ड से टैट (TET) पास करने वाले अभ्यर्थियों को झटका लगा है। 29 सितंबर को टैट पास करने वाले अभ्यर्थी टीजीटी काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होंगे। यानि यह अभ्यर्थी 25 सितंबर से शुरू हुई काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आज सभी जिला अधिकारियों को इस बाबत स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। 24 फरवरी को निकले विज्ञापन के अनुसार ही बैचवाइज (Batchwise) भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय सभी जिलों में टीजीटी (TGT) की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग कर रहा है। सभी जिलों ने काउंसलिंग (Counseling) का शेड्यूल खुद तैयार किया है। अलग-अलग जिलों में इसके लिए अलग-अलग तिथियां घोषित हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल तकनीकी विवि ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन तिथि, अब यह होगी Last Date
यह प्रक्रिया 24 फरवरी से चली है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (Directorate Of Elementary Education) ने टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालयों से पात्र लोगों के नाम मांगे थे। टैट पास ही भर्ती के लिए पात्र हैं।हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 29 सितंबर को आठ विषयों की टैट परीक्षा का रिजल्ट आउट (Result out) किया था। जो लोग फरवरी में टेट पास नहीं थे, वे अब काउंसलिंग के जिला उपनिदेशकों के पास पहुंच रहे हैं।मामला निदेशालय के समक्ष उठाया गया था। इस पर आज निदेशालय ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। साफतौर पर कहा कि 29 सितंबर को टैट पास करने वाले इस काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे। भर्ती फरवरी की पात्रता के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



